शहडोल भास्कर
कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीराम कथा
शहडोल। मनोज टीवीएस परिवार के द्वारा आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ हो गया। गुरुवार 20 मार्च को श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व अपरान्ह तीन बजे गणेश मंदिर इंदिरा चौक से कथा स्थल शुभम पैलेस तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीराम सीता की सचित्र झांकी के साथ श्रीराम कथा का रसपान कराने वाले आचार्य बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज एवं स्वामी रामकृष्ण आचार्य जहां रथ में सवार होकर चल रहे थे वहीं पीले वस्त्र में महिला पुरुष एवं युवा गीत संगीत के साथ थिरकते हुए नृत्य करते चल रहे थे। कलश शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।नगर वासियों के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान को भव्यता से।सम्पन्न कराने का लिए संकल्प शोभायात्रा में। आतिशबाजी और ढोल नंगाड़े के साथ कलश शोभा यात्रा श्री राम कथा स्थल पहुंची जहां श्री राम कथा के प्रवचन करता श्री श्री108 आचार्य बद्री बन्नाचार्य जी महाराज द्वारा कथा के पहले दिन
श्रीराम कथा महात्म्य का श्रवण कराया गया। इसके पूर्व प्रातः ग्रीन सिटी के समीप निवास पितृछाया में यज्ञाचार्य पंडित श्री सुशील शास्त्री जी द्वारा पूजा पाठ संपादित कराया। तत्पश्चात पांच बजे से कलश शोभा यात्रा शुभम पैलेस पहुंची। श्रीराम जी के कथा शुभारंभ के दौरान इंद्र देव ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हल्की-बारिश के फुहारे से कथा स्थल को अभि सिचित करते हुए ।पूरे वातावरण को ठंडक बना दिया। पहले दिन आचार्य बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान श्रोताओं को कराया गया। श्रीराम कथा अब प्रतिदिन अपरान्ह तीन बजे से होगा।
नौ दिनों तक चलने वाले श्रीराम कथा का विश्राम शनिवार 29 मार्च को हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी।
श्रीराम कथा के आयोजक मनोज टीवीएस परिवार के श्रीमती बब्बी बाई गुप्ता, श्रीमती सुनीता-हनुमान प्रसाद गुप्ता,श्रीमती वर्षा-राजेश गुप्ता,श्रीमती आरती-मनोज गुप्ता,श्रीमती रुचि-योगेश गुप्ता,श्रीमती काजल-हिमांशु गुप्ता के साथ शिवांशु,अक्षत,दीपांशु
अनन्या,आव्या,नित्या ने सभी से सपरिवार श्रीराम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने का आहवान किया हैं।