No title

 शहडोल भास्कर

पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु चलाया गया अभियान



शहशहडोल 09 अक्टूबर 2024- वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे के मार्गदर्शन एवं उप वनमण्डलाधिकारी जैतपुर श्री गौरव जैन के कुशल मार्गदर्शन में वनमण्डल दक्षिण शहडोल के समस्त परिक्षेत्रो मे 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक विभिन्न स्कूलो में बच्चो को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के तहत, विभिन्न प्रतियोगिता जैसे चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, निबंध, कविता लेखन, दीवाल पेन्टिग, वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं समस्त परिक्षेत्र अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण से संबंधित जागरूकता रैली निकाली गई जिसमे स्कूल के बच्चे समिति सदस्य एवं क्षेत्रीय स्टाफ ने सहभागिता निभाई। इस अभियान मे वनमण्डल के विभिन्न परिक्षेत्रो मे विद्यालयीन छात्र छात्राओ के लिये आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा वन एवं वन्यजीव संरक्षण के संबंध में अपना-अपना उद्बोधन दिया गया।

Post a Comment

0 Comments