शहडोल भास्कर
काँग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन
जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे जिला काँग्रेस ने किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली दरों में बेतहासा वृद्धि, खश्ताहाल सड़के, महिलाओं, अबोध बालिकाओं पर हो रहे दुराचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार को लेकर महामहिम राज्यपाल जी के नाम जिला कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह को विराट सभागार में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन मे मांग की गई है कि, अन्नदाता किसान इस समय काफी परेशानियों से जूझ रहा है भारी वर्षा से उनकी सोयाबीन फसलों एवं धान को नुकसान हुआ है। प्रदेश के 50 प्रतिशत किसानों की सोयाबीन फसल में फल नहीं लगा है। किसानों की लागत मूल्य दो गुना हो गई है। वर्ष 2011 में भी सोयाबीन फसलों के दाम 4300/- प्रति क्विंटल थे। आश्चर्य की बात है कि आज भी वर्ष 2024 में पुराने दामों पर ही उनकी उपज खरीदी जा रही है। केन्द्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और किसान एम.एस.पी. की मांग लगातार कई वर्षों से कर रहे हैं और आज भी उनके फसलों को एम.एस.पी. के समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं की जा रही है। प्रदेश में किसान आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। बिजली दरों में वेतहासा वृद्धि हो गई है, खश्ताहाल सड़के हो गई हैं, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर आये दिन दुराचार हो रहे हैं। अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार हो रहे हैं।
अस्तु ज्ञापन प्रस्तुत कर निवेदन है कि इन मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित कर निराकरण करने की कृपा करें।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।
ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे, जिला महामंत्री अभिषेक मिश्रा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आशीष तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नईम अहमद,कार्यालय प्रभारी शिव शंकर शुक्ला, पार्षद हीरालाल प्रजापती, पूर्व पार्षद प्रीतम दास सोनी, आशीष तिवारी, शुभम, अमन, महेंद्र, आदित्य, सत्यम, दीपक, निलेश, लवकेश, निखिल आदि मुख्य रूप से उपस्थित