मनिषा सिंह को भाजपा ने जयसिंहनगर के लिए उम्मीदवार बनाया तो | स्थानी भाजपाइयों ने विरोध कर प्रत्याशी के नाम पर पुनर्विचार करने का पार्टी को दिए कड़ी संदेश

 शहडोल भास्कर

 जयसिहनगर विधानसभा क्षेत्र 84 में प्रत्याशी चयन को लेकर आदिवासी कार्यकर्ताओं के अंदर असंतोष का लहर


जैैतपुर विधायक मनिषा सिंह को जयसिहंनगर के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद  भारतीय जनता पार्टी के अंदर चल रहा है अंतर कलह

शहडोल भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 202 को मद्दे नजर रखते हुए पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति 50% से ऊपर सभी सीटों में उम्मीदवारों को उतार कर कार्यकर्ताओं के बीच में हर्ष उल्लास का माहौल पैदा किया है| और चुनावी बिगुल भी फूंक दिए है वही बिन्ध्य क्षेत्र के व्यौहारी विधानसभा क्षेत्र83 को लेकर पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी के चयन प्रक्रिया को सस्ते वस्ते में डाल दिया है अगर जयसिंहनगर विधानसभा की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के कुछ वरिष्ठ कार्य कर्ताओ एवं स्थानीय जनों का  क।ना है प्रत्याशी चैन में पार्टी के ऊपर प्रश्न चिन्ह उठा रहे हैं| शहडोल पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह एवं गोहपारु मंडल के अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष ने प्रत्याशी मनीष सिंह के टिकट वितरण को लेकर आज फ्रेश कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के कार्यशैली पर विरोध जताया है| कहां है कि जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग पांच आदिवासी नेता प्रत्याशी के रूप में पार्टी को अपना बायोडाटा देकर टिकट का मांग किया था लेकिन पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा मनिषा  सिंह  जैैतपुर के वर्तमान विधायक जिन्हें टिकट दिया गया है|  श्रीमती फूलवती सिंह और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शानउल्ला खान ने कहा कि मेरे क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी महिला सशक्तिकरण के बात करने वाले नेताओं के लिए यह एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है इस कारण से हम चाहते हैं कि हमारे ही क्षेत्र के उम्मीदवार को टिकट के लिए पुनर्विचार करें श्रीमती सिंह ने दावा किया है कि मेरे क्षेत्र से  तीस हजार  महिला कार्यकर्ता और स्थनीय जनप्रतिनिधि  साथ खड़े है |पार्टी की निर्णय अगर यथावत रहा तो पार्टी को बड़ी नुकसान उठाना पड़ सकता है मेरी मांग है कि  भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जयसिहनगर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी को मौका दे जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढे और पार्टी में वर्षों से कार्य कर रहे बुजुर्गों को सम्मान हो सके पार्टी के वरिष्ठ जन भले ही कुछ ना बोल पा रहे हो लेकिन दबे जुबान में जैैतपुर बिधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद  अंदर ही अंदर कड़ी विरोध कर रहे हैं| पार्टी के गहन अध्ययन के पश्चात टिकट वितरण को लेकर पार्टी स्थानीय चुनाव समिति का राय मशवरा भले ही ना लिया हो लेकिन चुनाव में भाजपा को जयसिंहनगर से पार्टी के ही कार्यकर्ता  अंतर कल विरोध कर हर का सामना करने के लिए मजबूर कर देंगे |यह बात अलग है कि फूलवती सिंह के सामने भाजपा के एक बड़ा बागी धड़ आंतरिक स्तर  में पार्टी को पराजय के  लिये कार्य कर रहे है और पार्टी गाइडलाइन के निर्णय को चुनौती देने के लिए अग्रसर होकर आगे चुनावी रणनीति में बाधा उत्पन्न कर रहो लेकिन कहीं ना कहीं पार्टी के सर्वे और कार्यकर्ताओं की निर्णय से भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर श्रीमती मनीषा सिंह को जजयसिहंनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में उतारा है भाजपा के वरिष्ठ जन अगर बगावत किया तो बाकियों का तादाद सैकड़ो से पार होगा और अपने ही पार्टी को चुनावी रणभूमि में पटखनी देकर हार का सामना करना पड़ेगा प्रत्याशी चैन के विरोध को लेकर फूलवती सिंह भले ही अकेले  ही संघर्ष कर रही हो लेकिन कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का इशारा भी इस  प्रेसवार्ता से कयास लगाया जा रहा है| कि अपने ऊपर कार्यवाही के डर से सामने आने में कतरा रहे हैं| पार्टी को शहडोल के जयसिहनगर विधानसभा क्षेत्र  लिए गये निर्णय के खिलाफ अंदर ही अंदर पार्टी के और  वरिष्ठ जन विरोध कर रहे हैं|


Post a Comment

0 Comments