शहडोल भास्कर समाचार
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के शहडोल में ‘जनदर्शन’ के दौरान उमड़ा जन-सैलाब
जन समर्थन और जन सैलाब का पर्याय बना जन दर्शन कार्यक्रम
मुख्यमंत्री श्री चौहान की एक झलक पाने के लिए लोगों में मची होड़
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का किया गया स्वागत
शहडोल 23 अगस्त 2023- राजा विराट के ऐतिहासिक नगर शहडोल में आज जनदर्शन के दौरान अपार जनसमूह ने पुष्पों की वर्षा कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कहीं घरों की छत से, कहीं मंच से पुष्पों की वर्षा की, तो कहीं साफा बांधकर और शॉल-श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। लाड़ली बहनों ने प्यारे भैय्या एवं लाड़ली भांजियों ने प्यारे मामा के स्वागत में फूलों की वर्षा की। मुख्यमंत्री के स्वागत एवं सम्मान में बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। लाड़ली बहनों सहित अन्य हितग्राहियों ने विभिन्न जन-कल्याणकारी शासकीय योजनाओं के नाम और "धन्यवाद भैय्या" लिखी तख्तियाँ लहराकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। जन दर्शन कार्यक्रम स्थानीय गांधी चौराहा से पॉलिटेक्निक ग्राउंड शहडोल तक लगभग डेढ़ किलोमीटर मार्ग मे जनदर्शन किया।
जनदर्शन यात्रा के दौरान लाड़ली बहनों के स्कूटी दल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की अगवानी की। लाड़ली बहनों ने एक जैसी वेश-भूषा में जनदर्शन के पूरे मार्ग में अलग अंदाज में ‘‘लाड़ले भैय्या‘‘ के प्रति आभार प्रकट किया। जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लाड़ली बहनों का जन-सैलाव उमड़ पड़ा। लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पगड़ी पहनकर राखी बांधी तथा श्रीफल भेंट किया। लाडली बहनों ने लाडली बहन योजना हेतु उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। जन दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की एक झलक पाने के लिए युवा, बच्चे, महिला, पुरूष, बुजुर्ग सभी आतुर थे। जगह-जगह रोड-शो का लोगों द्वारा स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई। जन दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को शाल, श्रीफल और पुष्प माला से स्वागत किया गया।
विभिन्न कर्मचारी संगठन द्वारा रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया गया-इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन म.प्र. राज्य कर्मचारी संगठन, पंचायत सचिव संगठन, ग्राम रोजगार सहायक संगठन, अतिथि शिक्षक संघ, पटवारी संगठन, मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र, किसान मित्र एवं किसान दीदी द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
जन्म दर्शन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल, अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण श्री रामलाल रौतेल, अध्यक्ष महिला एवं वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को पूर्व विधायक सुंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह,शिक्षा आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री दिनेश चंद्र सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक एवं उप पुलिस अधीक्षक शहडोल तथा पूरे पुलिस प्रशासन मुस्तादी के साथ जनदर्शन यात्रा में निष्ठा पूर्वक अपना तैनातकी में सेवा उपलब्ध कराई इसके लिए मुख्यमंत्री सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया उपस्थित रहे।