No title

शहडोल भास्कर

भाजपा ने सचिन सिंह बघेल को मऊ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया 



शहडोलभारतीय जनता पार्टी ने जिले के 16 मंडलों के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में सचिन सिंह बघेल को मऊ मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। सचिन सिंह बघेल का राजनीतिक और सामाजिक जीवन उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है। सचिन सिंह बघेल, पिता वीरेंद्र सिंह बघेल के यहाँ हुआ उनका निवास ग्राम कल्हरी, पोस्ट नौढिया, तहसील ब्योहारी, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) में है। उन्होंने अपनी स्नातक कि शिक्षा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा से पूर्ण की। राजनीतिक जीवन की शुरुआत में उन्होंने वर्ष 2016 से 2018 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके उपरांत वर्ष 2018 से 2019 तक युवा मोर्चा में जिला मंत्री का पदभार संभाला। इसी अवधि में वे ब्योहारी मंडल के युवा मोर्चा प्रभारी के रूप में सक्रिय रहे। वर्ष 2019 में भाजपा संगठन ने उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें ब्योहारी मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वर्तमान में वे कल्हरी और भोलेसर शक्ति केंद्र के प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक होने के नाते उनका संघ से भी गहरा जुड़ाव है।

सचिन सिंह बघेल ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मऊ मंडल अध्यक्ष के रूप में यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह है तथा संगठन को मजबूती मिलने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments