शहडोल भास्कर
भाजपा के सदस्यता ।अभियान से पता चलेगा कि मैदान मे कौन नेता कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय है।
संपादक राजबहोर यादव
शहडोल भास्कर//विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी की 2024/ 25 के सदस्यता अभियान । से ऐसा माना जा रहा है। कि देश में नई कार्यकारिणी नियुक्ति होने के बाद देश के आधा आबादी को भाजपा की ऑनलाइन सर्वे के तौर पर सदस्यता अभियान चला रहा है । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता नेतृत्व समिति के अध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान का शुभारंभ 02 सितंबर से 25 सितंबर तक रखा गया है। सभी भाजपा के सक्रिय सदस्यों को अपने-अपने स्तर पर 50 सदस्य बनाने का जिम्मेदारी पार्टी ने तय किया है। वही दूसरी ओर भाजपा के बूथ स्तर के राजनीति को खड़ा करने के लिए 200 की संख्या में सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दिया गया है। अब हम बात करते हैं जिले में मंडल एवं जिला कार्यकारिणी के माध्यम से यह तय किया गया है। कि भाजपा सर्वाधिक स्तर पर सदस्यता अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर अपना जनाधार खड़ा करें। और विकसित भारत के परिकल्पनाओं को लेकर देश के यश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के संदेशों को लोगों के बीच जाकर जन जन के बीच पहुंचाने का जिम्मेदारी पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को दिया है। शहडोल जिले में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ता शिथिल दिखाई दे रहे हैं। वह चाहे मंडल स्तर के कार्यकर्ता हो ।और चाहे जिला स्तर की सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी के बैठ लगातार मंडल एवं बूथ स्तर तक किया जा रहा है। वही भाजपा के मार्गदर्शन मंडल में सम्मिलित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा सदस्यता अभियान को एक नजरिया से सकारात्मक पहल के रूप में पार्टी का निर्णय माना है। सूत्रों का कहना है ।शहडोल जिले में भाजपा अध्यक्ष के नवनिर्वाचन को लेकर सदस्यता अभियान में भाजपा की सक्रिय सदस्यों के द्वारा सक्रियता से कार्य नहीं कर रहे हैं। बावजूद जिम्मेदारियां को दर किनार कर पद को सरलता से हथियाने का जुगलबंदी में लगे हैं। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के छोट भैया नेताओं के द्वारा बागी राजनीति अपना ने को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाने का कभी प्रयास किए गए थे। खुद को उतार कर चुनौती देते हुए पार्टी से बड़ा अपने आप को साबित करना चाहते थे । पार्टी के साथ बगावती तेवर को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं मार्गदर्शन मंडल के कार्यकर्ताओं का भी यही मनसा रहा है। ऐसे में भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे शहडोल जिला कही पीछे ना छूट जाए
क्या है जमीनी हकीकत
जिला एवं मंडल स्तर में कार्यकर्ताओं की कार्यशाली अब भाजपा संगठन के मुखिया के मुसीबत का सबब बना हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी शहडोल के द्वारा भाजपा के बागी नेताओं को भी सदस्यता अभियान में क्या कोई बडा महत्व पूर्ण जिम्मेदारियां दिया जा सकता है। जिसे पूरा कर भाजपा के अग्रणी पंक्ति में बैठने के लिए पात्र हो सके। या तो भाजपा के बीच में ही रहकर पार्टी का अंतर कलह विरोध करते रहेंगे।
क्या ठीक नहीं चल रहा है..?
भाजपा के जिला नेतृत्व समिति में..?
जिस कारण सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच कार्य करने को लेकर प्रश्न चिन्ह लग रहे है
भाजपा मंडल अध्यक्षों को सदस्यता अभियान का नहीं है अब तक रता पता।
सदस्यता अभियान के योर एक नजर डालें तो अब तक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को लेकर घर से भी नहीं निकले हैं। और ना ही सक्रीय दिखाई दे रहे। बात सही है कि इस अभियान में मोबाइल फोन के माध्यम से सदस्यता का जिम्मेदारी दिया गया है। जिसे एक दूसरे के मोबाइल मे संदेश भेजने को लेकर सदस्य बनाया जा सकता है?