No title

 शहडोल भास्कार

शहडोल शहर में हुई। ऐतिहासिक डा बिटिया के लिए श्रद्धांजलि समर्पित?

बेटियों के साथ बर्बरता स्वीकार नहीं । देश के साथ शहडोल जिले के महिलाओं ने दिखाई एकजुटता कर्मनिष्ठा फाउंडेशन एवं लीनेस क्लब डायमंड के संयुक्त तत्वाधान में।


  शहडोल,भास्कार //देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता, अनैतिक कृत्य और दुष्कर्म के विरोध में साथ ही इन दर्दनाक घटनाओं में दिवंगत बहनों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नारी वर्ग की अस्मिता आत्मरक्षा के लिए कर्मनिष्ठा फाउंडेशन एवं लीनेस क्लब शहडोल डायमंड द्वारा विशाल और वृहद मूक रैली निकली गई इस रैली के लिए शहर भर की सभी महिलाओं का आह्वान किया गया था और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हजारों की संख्या में महिलाओं को जोड़ा गया इस कार्य को करने में शहर की 45 संस्थाओं ने भरपूर सहयोग किया।


इन सभी महिलाओं को एकजुट करने एवं रैली का आह्वान करने का प्रथम प्रयास कर्मनिष्ठा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष साहित्यकार/समाजसेवी डॉ. प्रियंका त्रिपाठी एवं लीनेस क्लब शहडोल डायमंड की अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की संभागीय अध्यक्ष समाजसेवी रिंकी दुबे ने किया । साथ ही कर्मनिष्ठा फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्ष नुपुर चपरा, सचिव सोनिया शाकिर, समन्वयक मनीषा चौबे, लीनेस क्लब शहडोल डायमंड की चार्टर अध्यक्ष श्वेतांजली पाठक, सचिव मेघा गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजलि उदानिया ने शहर की सभी महिलाओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर रैली में शामिल हों साथ ही रैली को सुव्यवस्थित तरीके से पंक्तिबद्ध करने में इनका विशेष योगदान रहा।


रैली प्रारंभ होने के पूर्व समस्त संगठन प्रमुखों के द्वारा कलेक्टर महोदय को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन डॉ. प्रियंका त्रिपाठी के द्वारा किया गया। ज्ञापन में यह माॅंग की गई कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं के साथ जो अनैतिक कृत्य और बर्बरता हो रही है इसके बाद निर्ममता से उनकी हत्या भी की जा रही है ऐसे दोषियों को त्वरित सज़ा का प्रावधान देने का कानून बनाया जाए कानून की लचर व्यवस्था के कारण ही इस तरह के दुष्कर्म करने की हिम्मत लोग कर पा रहे हैं।


 शहडोल जिले के इतिहास में पहली बार इतनी वृहद रैली निकली गई जिसमें 45 महिला संगठनों ने भाग लिया। ‌इन सभी संगठनों की समस्त पदाधिकारी रैली में उपस्थित रहीं महिला मोर्चा भाजपा नीलम चतुर्वेदी, रीता सोनी, अंजना गुप्ता, प्रेरणा फाउंडेशन की संस्थापक मधु श्री राय, वर्षा योग एवं समाज सेवा संगठन वर्षा तनेजा, उषा कटारिया, वैशाली अरोड़ा, दिशा वेलफेयर एसोसिएशन रूपाली सिंघई, अग्रसेन मातृ समिति अदिति सरावगी संजू मोर, विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान दीपिका निगम, सिंधु महिला शक्ति समिति युक्ता जगवानी

दिव्य मुस्कान संस्था निभा गुप्ता नीति सिंघल और अंजना सिंह आर्य, केसरवानी समाज निभा गुप्ता, शोभना गुप्ता, बंगाली जनकल्याण समिति रत्ना मुखर्जी शिप्रा मजूमदार, जैन महिला परिषद अनीता जैन शोभा जैन, भारत तिब्बत सहयोग मंच अंजुला नामदेव, कसोधन वैश्य समाज ममता गुप्ता मनीषा गुप्ता, सर्व ब्राह्मण महिला समाज अंजना उदानिया,   उषा गोस्वामी, सुषमा उदानिया, सुनीता मिश्रा, रचना मिश्रा, गहोई महिला मंडल बीटा मोर, तृप्ति सेठ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ विनीता सिंह दीपा सिंह मनीषा सिंह किरण सिंह नीतू सिंह,                    

विप्र संघ महिला मंडल पुष्पा द्विवेदी नीलम चतुर्वेदी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, सर्व ब्राह्मण युवा समिति (म.प्र) अर्चिता अवस्थी संपूर्णा शुक्ला,

क्षत्राणी मातृशक्ति संगठन अरुणिमा सिंह, नलिनी सिंह

जिए सिंधु सेवा समिति रितु रूपरंग दीपा मंगलानी, महेश्वरी महिला मंडल सुनीता मूंदड़ा, सत्य सनातन सेवा संघ रूपा चतुर्वेदी, सिंधु महिला शक्ति क्लब ज्योति मिरानी, सुनीता हिरानी, केशरिया जागृति वाहिनी जयश्री कचेर रेखा त्रिपाठी, रोटरी क्लब शहडोल अर्चना शर्मा, ममता सोनी, पूजा कुशवाहा, महिला कायस्थ महासभा रमा निगम, वंदना निगम, कल्याणी वेलफेयर सोसाइटी कल्याणी बाजपेई जय श्री द्विवेदी, नव जागृति महिला समिति समूह रीता पांडेय प्रेरणा निगम,दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, डॉली जैन, पूजा पारस जैन दीपा जैन, वैश्य महासम्मेलन सुनीता गुप्ता शोभना गुप्ता, शहडोल ब्यूटीशियन ग्रुप सोनल भागदेव, हेमलता जायसवाल, ताम्रकार महिला मंडल गीताताम्रकार, लीनेस क्लब ग्रेट आरती गुप्ता, देव निधि सिंह, शोभना वशिष्ठ, सुनार स्वर्णकार समाज रीता सोनी, सरिता सोनी लेडीज क्लब उर्मिला कटारे, सपना सक्सेना, अनुराधा गुप्ता, रोशनी कटारे, पावन जागृति राखी शर्मा, अंजना गुप्ता प्रेमलता जायसवाल, वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई नगर शहडोल, शोभना गुप्ता सुनीता गुप्ता, सत्यभामा गुप्ता, श्वेतांस वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट श्वेता अग्रवाल, संगिनी फाउंडेशन अमिता चपरा, श्रद्धा अग्रवाल, विराट नारी मंच अमिता चपरा, आस्था फाउंडेशन संगीता निगम, संगीता श्रीवास्तव,  हिंदू एकता सेवा संघ अर्चना सोंधिया, कल्पना सोनी, श्री राम दरबार विराट अमर सेना शहडोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष फूलवती सिंह, जिला महिला समिति संगीता दुबे, सविता कटारे एवं सभी संस्थाओं की सैकड़ों सदस्य उपस्थिति रहीं। रैली जय स्तंभ से 4:00 बजे प्रारंभ हुई,  शांतिपूर्वक सभी महिलाएं पैदल मार्च करते हुए न्यू गांधी चौक में पहुॅंचकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए फूल मालाओं से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । न्यू गांधी चौक में सभी महिलाओं ने एक स्वर में कानून व्यवस्था में सुधार की माॅंग की। 


डॉ. प्रियंका त्रिपाठी और रिंकी दुबे ने संयुक्त रूप से रैली में शामिल सभी महिलाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक आवाज़ में वह अपना सभी काम छोड़कर न्याय के लिए सड़क में उतर आईं आगे भी उनसे इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की गई है। डॉ. प्रियंका त्रिपाठी एवं रिंकी दुबे ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं एवं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments