......@शहडोलभास्कर@...
भाजपा शासित राज्य में नगर परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षदों ने अविश्वास के डर से अपने ही पार्टी के दामन छोड़कर थमा कमल का निशान जिसको लेकर जिला अध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित का किया कार्यवाही
पार्टी के अंदर दल बदल राजनीति करने वाले नेताओं को काँग्रेस पार्टी ने दिखाया बहार के रास्ते
जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता
जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि,काँग्रेस पार्टी के कुछ जिम्मेदार कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पार्टी के विरोधी गतिविधियों के कारण प्राथमिक सदस्यता से छः वर्षों के लिए निष्कासित किया जा रहा है।
सुभाष गुप्ता द्वारा जारी निष्कासन पत्र मे लिखा गया है कि,लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों मे संलिप्त होने एवं भाजपा संगठन से आपकी सांठगांठ होने के कारण आप सभी को काँग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छः वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
जिन सदस्यों को निष्कासित किया गया है उनके नाम निम्नानुसार है
1-श्री बाबू लाल शुक्ला जयसिंह नगर(वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष)
2-श्रीमति सुशीला शुक्ला जयसिंह नगर (नगर पालिका अध्यक्ष)
3-आदेश शुक्ला जयसिंह नगर (ब्लाक अध्यक्ष)
4-गुड़िया अहिरवार जयसिंह नगर (पार्षद वार्ड न 14)
5-दीपक बैगा जयसिंह नगर(पार्षद वार्ड नंबर 15)
6-फिल्मत बैगा जयसिंह नगर (पार्षद वार्ड नंबर 10)
7-गेंदा बाई सोनी जयसिंह नगर (पार्षद वार्ड नंबर 7)
8-विनय सिन्हा धनपुरी (जिला महामंत्री)
9-श्रीमति दिव्यरेखा सिन्हा धनपुरी (पार्षद वार्ड नंबर 21) 10-विजय यादव धनपुरी (पार्षद वार्ड नंबर 2)
11-चंद्रकांता कोल धनपुरी (पार्षद वार्ड नंबर 26)
12-विद्या भूषण द्विवेदी खैरहा
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के द्वारा जारी प्रेस नोट।