जैैतपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सभी यूनियन एक जुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री उमा धुर्वे के पक्ष में किये प्रचार

 शहडोल भास्कर 

शहडोल कांग्रेस की इंटक यूनियन के साथ सभी यूनियन संगठन एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे मतदान





जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष

 सुभाष गुप्ता जी के मुख्य आतिथ्य व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश शर्मा  के मार्गदर्शन मे धनपुरी मे इंटक यूनियन द्वारा आहूत की गई बैठक मे सभी यूनियन ने जैतपुर विधानसभा की काँग्रेस प्रत्याशी सुश्री उमा धुर्वे के पक्ष मे मतदान करने का संकल्प लिया व हरसंभव मदद करने का वचन दिया

जहाँ सभी यूनियन के सदस्यों ने भाजपा द्वारा श्रमिकों का शोषण करने का व भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारियों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान कर, काँग्रेस की श्रमिक हितैषी व कर्मचारियों की सदैव शुभचिंतक सरकार बनाने की बात कही।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

 कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, शोभाराम पटेल, हेमचंद्र साहू, जितेन्द्र विशेन,उमर साहू, याक़ूब, समुहा प्रजापती, एस एन मिश्रा, विनय सिंह, सच्चिदानंद, सुरेश मरावी, संगीता दुबे, अमरजीत सिंह, आदि सैकडों की संख्या मे काँग्रेसजन व यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments