भाजपा के गढ़ जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में | कांग्रेस प्रभारी कमला ठाकुर महिलाओं के बीच लग रही है सेंध

 शहडोल भास्कर 

जयसिहनगर विधानसभा क्षेत्र में सम्मिलित हो रहे हैं महिला कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के समय ले रहे सदस्यता और कर रहे हैं कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्र मरावी का प्रचार

शहडोल// विधानसभा प्रभारी श्रीमती कमला ठाकुर हिमाचल प्रदेश से प्रभारी शहडोल के विराट नगरी पहुंचकर जयसिहनगर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के बीच पहुंचकर कांग्रेस के जनाधार को आगे बढ़ते हुए विधानसभा चुनाव में सम्मिलित कर रही है कार्यकर्ता |सोहागपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चापा अंतर्गत ग्रामीण के महिला कार्यकर्ता सम्मेलन कर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता दिला कर विधानसभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं| कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह ने अवगत कराया है कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जयसिहनगर विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण में महिला कार्यकर्ता हजारों की संख्या में सम्मिलित हो रहे हैं इस पर कार्यकर्ताओं का मनोबल और कांग्रेस पार्टी के महिलाओं के प्रति सकारात्मक पहल होने के कारण बिगद दिवस चापा में लगभग 100 महिला कार्यकर्ता ने शपथ लिया है और कार्य करने का संकल्पित पथ पर एक बार फिर कांग्रेस को मध्य प्रदेश में जीत हासिल करा करने के लिए जनता के बीच न्याय और बढ़ती महंगाई बेरोजगारी महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को पटरी में करने के लिए सरकार के अफसर शाही भारतीय जनता पार्टी को मैदान से बाहर करने का जोर- लग रहे है कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीमती कमला ठाकुर के मार्गदर्शन में उपस्थित रहे संध्या सिंह उमाधुर्वे वर्तमान सरपंच चापा राजकुमारी सिंह रमा विश्वकर्मा एवं सैकड़ो के तादात में महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित होकर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं चुनाव प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं


Post a Comment

0 Comments